inshorts

अश्लील इशारे कर रहे ई-रिक्शा सवार युवक को रुकवाकर महिला बाइकर ने जड़े थप्पड़

एक महिला बाइकर की अश्लील इशारे कर रहे ई-रिक्शा सवार एक युवक से हुई बहस का वीडियो सामने आया है। महिला के बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना में वह ई-रिक्शा रुकवाकर युवक पर थप्पड़ बरसाते और युवक 'गलती से हो गया' कहता दिखा। बाद में एक शख्स द्वारा युवक की पिटाई कर ऑन कैमरा माफी मंगवाई गई।