अश्लील डांस कर रहीं लड़कियों पर SDM ने उड़ाए नोट, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के मैनपुर में ओपेरा आयोजन के नाम पर बार बालाओं से अश्लील डांस करवाया गया है। सामने आए एक वीडियो में अर्धनग्न अवस्था में डांस कर रही लड़कियों पर मैनपुर के एसडीएम तुलसीदास मरकाम नोट उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर तुलसीदास को कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।