अश्विनी ने जी तोड़ मेहनत की है, समस्या होने पर भी उसने खुद को कभी मायूस नहीं होने दिया: मां

आईपीएल डेब्यू पर केकेआर के खिलाफ 4-विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ अश्विनी कुमार की मां ने कहा है कि उन्होंने (अश्विनी) अपने करियर में जी तोड़ मेहनत की है। उन्होंने बताया कि आर्थिक समस्या होने के बावजूद अश्विनी ने कभी खुद को मायूस नहीं होने दिया। बकौल मां, अश्विनी को बेसन का चीला और आलू का पराठा बहुत पसंद है।