अश्विन ने BCCI की आलोचना करने वाली खबर को बताया फर्ज़ी, कहा- मुझे झूठी खबर से मत जोड़िए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर वायरल उस खबर को झूठा करार दिया है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेलने को लेकर बीसीसीआई के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मुझे इस झूठी खबर से मत जोड़िए। शर्म आनी चाहिए उन लोगों पर जो ये सब फैला रहे हैं।"