सीएसके के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब पर पैनलिस्ट को एमएस धोनी पर बात करने से रोक दिया। अश्विन ने चैनल पर सीएसके के मैचों को कवर न करने का फैसला किया था। दरअसल, उनके चैनल पर गेस्ट ने गेंदबाज़ नूर अहमद को टीम में न चुनने पर सीएसके के चयन पर सवाल उठाए थे जिसकी आलोचना हुई थी।