अश्विन ने टी20I में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टी20I में भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी टीम को टी20I में भारत से जीतना है तो उन्हें अभिषेक और वरूण पर महारत हासिल करनी होगी। अश्विन ने यह बात अपने यूट्यूब चैनल पर कही है।