पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत के शॉट सिलेक्शन और फैसले लेने की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि खराब डिसीजन मेकिंग के कारण ही पंत वनडे और टी20 टीम में नियमित जगह नहीं बना पा रहे हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पंत 39 गेंदों पर 23 रन बनाकर खराब शॉट खेलकर आउट हुए।