रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतपे की हेड ऑफ कंट्रोल्स व अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन का आरोप है कि कंपनी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है जो उन्होंने कभी दिया ही नहीं। वहीं, भारतपे ने 'ईटी' को बताया कि उसने जैन से 'इस्तीफा नहीं मांगा', इसलिए ऐसी मंज़ूरी का 'सवाल ही नहीं पैदा होता।' जैन फिलहाल छुट्टी पर हैं।