अशनीर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एंट्री में 30 मिनट लगने पर जताई नाराज़गी, दिए 3 सुझाव
भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एंट्री में देरी होने पर ट्वीट किया है, "एयरपोर्ट पर केवल एंट्री में 30 मिनट लगना बेतुका है।" उन्होंने प्रक्रिया में सुधार के लिए तीन सुझाव भी दिए। उन्होंने लिखा, "1) इंटरनैशनल/बिज़नेस के लिए अलग गेट हो। 2) टिकट/आईडी चेकिंग के लिए गेट पर दो लोग हों।"