दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को अपने दोस्त से ₹10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास अपने दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड का एक अश्लील वीडियो था जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा था। वहीं, पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, पेनड्राइव और कार बरामद की है।