अश्विन के लिए बटलर से बातचीत की, उन्हें कोई परेशानी नहीं थी: राजस्थान रॉयल्स के सीईओ

राजस्थान रॉयल्स के सीईओ जेक लश मैकक्रम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में रविचंद्रन अश्विन को ₹5 करोड़ में खरीदने पर कहा है कि उन्होंने अश्विन को चुनने पर जॉस बटलर के साथ बातचीत की थी और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं थी। गौरतलब है, अश्विन ने आईपीएल 2019 में बटलर को 'मांकड़' किया था जिसके बाद विवाद हुआ था।