भारत की टी20 विश्व कप टीम में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल करने को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उन्हें वाइट बॉल क्रिकेट के प्रदर्शन में सुधार का इनाम दिया गया है। उन्होंने कहा, "एक चीज़ जिसे लेकर अश्विन ने वाकई सुधार किया है, वह है वाइट बॉल क्रिकेट में साहस के साथ गेंदबाज़ी करना।"