अश्विन को शायद इंग्लैंड में हुई निराशा की भरपाई के लिए 'सांत्वना कप' दिया गया: गावस्कर
टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन के चयन के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि उन्हें शायद इंग्लैंड में हुई निराशा की भरपाई के लिए 'सांत्वना कप' दिया गया है। गौरतलब है, 34-वर्षीय अश्विन को इंग्लैंड में हुए शुरुआती चार टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किया गया।