रविचंद्रन अश्विन ने अपने अतिरिक्त रन के विवाद और केकेआर के कप्तान ऑइन मॉर्गन से कहासुनी पर चुप्पी तोड़ी है। अश्विन के मुताबिक, उन्होंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ पंत को लगी है लेकिन अगर वह जानते, तो भी वह रन लेते। बकौल अश्विन, मॉर्गन को नैतिकता का पाठ पढ़ाने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का हक नहीं है।