inshorts

अश्विन ने टी20 विश्व कप टीम में चयन के बाद शेयर की 2017 में लिखे कोट की तस्वीर

टी20 विश्व कप 2021 के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम में चुने गए रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने एक मोटिवेशनल कोट की तस्वीर शेयर की जो उन्होंने 2017 में टीम से बाहर होने पर लिखा था। उन्होंने लिखा, "जिन कोट्स को हम पढ़ते व सराहते हैं...उन्हें...जीवन में उतारने पर उनकी ताकत और बढ़ जाती है।"