अश्विन ने याद की धोनी की सलाह, कहा- मैं अरबों लोगों के सामने असफल होने से नहीं डरता
रविचंद्रन अश्विन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें कभी असफलता से डर नहीं लगा। उन्होंने कहा, "जैसा एम.एस. धोनी हमेशा कहते हैं यह प्रक्रिया बनाम परिणाम है...भरोसा है कि मैंने प्रक्रिया पर महारत हासिल की...मुझे करोड़ों या अरबों लोगों के सामने असफल होने में डर नहीं लगता।" बकौल अश्विन, "मैं मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार हूं।"