रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को टी20 विश्व कप जर्सी में अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें बैकग्राउंड में उनकी बेटी भी नज़र आ रही है। उन्होंने कैप्शन लिखा, "जब आपकी बेटी कहे- 'पापा, मैंने आपको इस जर्सी में पहले कभी नहीं देखा है'...तब आप उसे फोटो से बाहर नहीं रख सकते हैं।" अश्विन 2017 में अपना आखिरी टी20I मैच खेले थे।