अश्विन ने शेयर की राजकोट स्टेडियम के मीडिया बॉक्स की तस्वीर, लॉर्ड्स के बॉक्स से की तुलना
भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने राजकोट स्टेडियम के मीडिया बॉक्स की तस्वीर 'X' पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के मीडिया बॉक्स की तस्वीर शेयर कर दोनों मीडिया बॉक्स की तुलना की। इस पर एक 'X' यूज़र ने कमेंट किया, "भारत का लॉर्ड्स।" कई यूज़र्स ने कहा कि यह लॉर्ड्स की नकल है।