अश्विन व राहुल ने स्टंप माइक पर की डीआरएस को लेकर ब्रॉडकास्टर की आलोचना

डीन एल्गर को एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने का निर्णय डीआरएस से पलटने के बाद भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और के.एल. राहुल स्टंप माइक पर आधिकारिक ब्रॉडकास्टर की आलोचना करते सुने गए। अश्विन ने कहा, "सुपरस्पोर्ट, आपको जीतने के बेहतर तरीके खोजने चाहिए।" वहीं, राहुल ने कहा, "पूरा देश हमारी टीम के खिलाफ खेल रहा है।"