असेंबली में लेट आने पर आंध्र की टीचर ने काटे 18 छात्राओं के बाल, परिजन बोले- सब सदमे में हैं
अल्लूरी सीतारामाराजू (आंध्र प्रदेश) के आवासीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में 18 छात्राएं देर से असेंबली में पहुंची तो एक महिला टीचर ने उन्हें घंटों धूप में खड़ा रखा और उनके बाल काट दिए। परिजनों का आरोप है कि छात्राएं सदमे में हैं और बाहर निकलने में शर्म महसूस कर रही हैं। ज़िला शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।