दुनियाभर के अस्पतालों में कई बार स्टाफ माइक या फ्लोर पर 'कोड ब्लू' चिल्लाते नज़र आते हैं। दरअसल, 'कोड ब्लू' संकेत का प्रयोग अस्पताल में किसी मरीज़ की आपातकालीन स्थिति में किया जाता है। इसमें स्टाफ के अन्य और ज़रूरी लोग तुरंत हरकत में आकर मौके पर पहुंचते हैं और मरीज़ की जान बचाने के लिए ज़रूरी मदद देते हैं।