एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि अस्पतालों में सफाई के बावजूद सिंक के पाइपों व नालियों में खतरनाक बैक्टीरिया छिपे रहते हैं। सिंक के पाइपों में 67 प्रकार के बैक्टीरिया मिले और ये बैक्टीरिया निमोनिया और सेप्सिस जैसी बीमारियां फैला सकते हैं।
सबसे अधिक बैक्टीरिया जनरल मेडिसिन और आईसीयू वॉर्ड में मिले जबकि सबसे कम माइक्रोबायोलॉजी लैब में मिले।