inshorts

अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का खून से लथपथ शव, मां बोली- पता नहीं था प्रेग्नेंट हूं

स्पेन में एक 31-वर्षीय महिला ने अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म देने के बाद उसे कागज़ में लपेटकर वहीं छोड़ दिया जिसकी बाद में मौत हो गई। बाद में पुलिस ने बच्चे की मां को ढूंढ निकाला जिसने कहा कि उसे पता ही नहीं था कि वह गर्भवती है। बकौल पुलिस, महिला ड्रग एडिक्टेड हो सकती है।