inshorts

अस्पताल के पूर्व ट्रस्टियों व अन्य ने किया ₹1,250 करोड़ का गबन: मुंबई का लीलावती अस्पताल

मुंबई (महाराष्ट्र) के लीलावती अस्पताल ट्रस्ट ने अपने 7 पूर्व ट्रस्टियों समेत 17 लोगों के खिलाफ पिछले 20 वर्षों में ₹1,250 करोड़ की धोखाधड़ी करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त और वर्तमान में अस्पताल के कार्यकारी निदेशक परमबीर सिंह ने बताया कि अधिकांश आरोपी बेल्जियम और दुबई में रहते हैं।