बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर (यूपी) में दो नवजातों के शवों की अदला-बदली होने का मामला सामने आया है। परिजन अंतिम संस्कार से पहले जब नवजात को नहलाने लगे तो पता चला बेटे की जगह किसी बच्ची का शव मिल गया है। दूसरे बच्चे के परिजनों ने शव दफना दिया था और उसे कब्र से बाहर निकालकर मामला शांत किया गया।