अस्पताल में इलाज कराने गए लड़के ने अमेरिका में कर्मचारियों की आंखों में छिड़का HIV संक्रमित खून
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 2 कर्मचारियों की आंखों में एचआईवी पॉजिटिव खून फेंकने वाले 25-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। घटना करीब 6 माह पहले की है लेकिन आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कर्मचारी एचआईवी संक्रमित हुए या नहीं।