अस्पताल में चूहा कुतर गया कैंसर पीड़ित बच्चे का अंगूठा, मौत के बाद राजस्थान सरकार ने मांगी रिपोर्ट
जयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित 10-वर्षीय बच्चे के पैर का अंगूठा कथित तौर पर चूहे ने कुतर दिया और उसकी मौत हो गई है। अस्पताल का कहना है कि बच्चे की मौत चूहे के काटने से नहीं बल्कि 'सेप्टिसीमिया शॉक और संक्रमण' के कारण हुई। राजस्थान सरकार ने जांच के लिए समिति गठित कर रिपोर्ट मांगी है।