अस्पताल में भर्ती अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति गंभीर
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया है कि अस्पताल में भर्ती श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के अनुसार, विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में उनका इलाज जारी है। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, महंत की उम्र करीब 86 साल है।