कोलकाता में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में चोट लगने के बाद स्ट्रेचर पर लिटाकर ऐम्बुलेंस तक ले जाया गया और फिर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिल की गर्दन पर सर्वाइकल कॉलर लगा दिखा। इससे पहले कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान गिल रिटायर्ड आउट हो गए थे।