केरल हाईकोर्ट ने माना है कि शादी के विफल होने के बावजूद अगर पति/पत्नी आपसी सहमति से तलाक देने से इनकार करे तो यह 'अलगाव चाहने वाले पति/पत्नी को मानसिक पीड़ा देना और क्रूरता' के बराबर है। बकौल अदालत, अगर संबंध सुधरने की गुंजाइश नहीं है तो कोई किसी को कानूनी बंधन में बने रहने को बाध्य नहीं कर सकता।