उद्योगपति गौतम अदाणी ने गोरखपुर (यूपी) में एक हॉस्टल में एक छात्रा के जेईई मेन के रिज़ल्ट में कम नंबर आने पर आत्महत्या करने को लेकर 'X' पर लिखा है, "अपेक्षाओं के बोझ तले दबकर होनहार बेटी का यूं चले जाना हृदयविदारक है।" उन्होंने लिखा, "जीवन किसी भी परीक्षा से बड़ा होता है। असफलता को कभी आखिरी मंज़िल न समझें।"