असम की डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रैगिंग मामले में मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

असम की डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में रैगिंग की घटना के मुख्य आरोपी राहुल छेत्री ने सोमवार सुबह पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मामले में राहुल 27 नवंबर से लापता था। गौरतलब है, यूनिवर्सिटी के आनंद शर्मा नामक छात्र की कथित तौर पर उसके सीनियर्स ने रैगिंग की थी जिसके बाद वह हॉस्टल के दूसरे फ्लोर से कूद गया था।