inshorts

असम पहुंचीं ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर लवलीना का सीएम ने किया स्वागत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार गृह राज्य पहुंचीं बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का गुरुवार को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर स्वागत किया। बकौल सर्मा, "अपनी सफलता से उन्होंने अरबों सपनों को प्रज्वलित किया...विश्व स्तर पर मुकाम हासिल करने की ख्वाहिश रखने वाले ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं के लिए उदाहरण पेश किया।"