असम में काजीरंगा नैशनल पार्क के पास बस व ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की हुई मौत

काजीरंगा नैशनल पार्क (असम) के पास शुक्रवार को एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई है। बस में सवार ज़्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं और हादसे में कई यात्रियों के क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।