असम में केवल सरकारी संस्थानों में होगी NEET की परीक्षा, कैबिनेट ने लिया फैसला

असम कैबिनेट ने रविवार को एनईईटी की प्रवेश परीक्षा को लेकर 3 प्रस्तावित बदलावों को मंज़ूरी दे दी। इनमें केवल सरकारी संस्थानों या केंद्रों में परीक्षाएं आयोजित करना, ज़िला प्राधिकारियों द्वारा परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करना व परीक्षा देने से पहले छात्रों की बायोमेट्रिक जांच शामिल है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कैबिनेट के फैसले को एनटीए को भेजेंगे।"