असम में तेंदुए ने अचानक ग्रामीणों पर कर दिया हमला, खौफनाक वीडियो आया सामने
डिब्रूगढ़ (असम) के लेजाई देवानबाड़ी गांव में रविवार को एक तेंदुए के आने से अफरा-तफरी मच गई और वन विभाग की पकड़ने की कोशिश के दौरान तेंदुए ने जाल से निकलकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें 4 ग्रामीण घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले से नाराज़ ग्रामीणों ने फिर तेंदुए को मार डाला।