असम के तेंगाखाट में ऑयल इंडिया लिमिटेड के इंटरमीडिएट टैंक फार्म में रखरखाव के दौरान विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट कच्चे तेल के भंडारण वाले हिस्से में हुआ जहां कर्मचारी वाल्व पर काम कर रहे थे। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं।