असम में दिखा कुत्ते जैसी शक्ल वाला दुर्लभ सांप, वायरल हुई तस्वीर
नलबाड़ी (असम) में कुत्ते जैसी शक्ल वाला दुर्लभ सांप देखा गया है। पूर्वोत्तर भारत में पहली बार देखा गया यह सांप समुद्री सांपों की प्रजाति 'सेरबेरस रिनकॉप्स' से ताल्लुक रखता है जो हल्का विषैला होता है। आमतौर पर यह तटीय इलाकों में पाया जाता है लेकिन इसका 800 किलोमीटर दूर जंगलों में दिखना विशेषज्ञों के लिए हैरानी की बात है।