असम में 10वीं के फर्ज़ी पास सर्टिफिकेट बनाने और बेचने वाले गिरोह का सीआईडी ने भंडाफोड़ किया है। मामले में एक स्कूल के प्रिंसिपल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, 2025-26 और 2026-27 सत्र में 4,934 छात्रों ने इन सर्टिफिकेट के आधार पर 11वीं में दाखिला लिया था।