असम में बाढ़ से मची तबाही, 24 घंटों में 21 और लोगों की मौत; 5.64 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की वजह से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। एएसडीएमए ने देर रात जारी बुलेटिन में बताया है कि पिछले 24 घंटों में मृतकों का आंकड़ा 21 पहुंच गया है और राज्य के 16 ज़िलों में 5.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, सबसे ज़्यादा शिवसागर में 13 लोगों की मौत हुई है।