असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर शनिवार को लैंडिंग के दौरान भारतीय वायु सेना का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। विमान में सवार अन्य क्रू मेंबर्स के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर बचाव व राहत कार्य जारी है।