असम में महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या, 2 अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

असम के बोंगाईगांव ज़िले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत एक महिला इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें महिला (मृतका) ने 2 वरिष्ठ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना और दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।