असम में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, पुलिस पर किया गया पथराव
असम के कछार में रविवार को वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। रैली में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस तरह के आंदोलन को रोकने के लिए ज़िला प्रशासन ने कछार में तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू कर दी है।