असम में बाढ़ का सबसे पहला और बड़ा कारण विशालकाय ब्रह्मपुत्र नदी है जो मॉनसून में भारी मात्रा में गाद (सिल्ट) बहाकर ले आती है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारी मॉनसूनी बारिश, जलवायु परिवर्तन, हिमालयी नदियों से आने वाला गाद, वनों की कटाई, नदी का बदलता मार्ग और पुराने तटबंध भी बाढ़ के प्रमुख कारण हैं।