असम के नगांव में आज सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार तड़के असम के नागांव ज़िले में 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। NCS ने X पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप सुबह 4:23:47 बजे आया था और इसकी गहराई 33 किलोमीटर थी। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान या हताहतों की कोई खबर नहीं है।