सरकार ने राज्यसभा में बताया कि असम में कार्यरत विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण (एफटी) ने अबतक 1,43,466 लोगों को विदेशी नागरिक घोषित किया है। इनमें से 329 को उनके मूल देश वापस भेज दिया गया। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने असम सरकार के हवाले से बताया कि 31 दिसंबर 2021 तक 1,21,598 लोगों को भारतीय नागरिक घोषित किया गया है।