inshorts

असम में अगवा की गई 5 साल की बच्ची का मिला शव, बलि की आशंका; एक तांत्रिक गिरफ्तार

असम के चराइदेव में पुलिस ने घर से अगवा की गई एक 5-वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है। बकौल पुलिस, बच्ची का शव सिंगलु नदी के पास से बरामद किया गया और नदी के किनारे भस्म व पूजा-पाठ की अन्य सामग्रियां बरामद हुईं इसलिए बच्ची की ‘बलि’ देने की आशंका है। पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।