गुवाहाटी (असम) में बुधवार सुबह बाइक कंपनी 'बेनली' और कार कंपनी 'इसुज़ू' के एक शोरूम में आग लग गई। शोरूम के सेल्स एग्ज़िक्यूटिव मैनेजर के मुताबिक, करीब ₹1.5 करोड़ के मूल्य की इसुज़ू कार्स और ₹6-7 लाख के मूल्य की बेनली बाइक्स आग में जल गईं। बकौल मैनेजर, आग से कुल ₹4-5 करोड़ की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है।