असम के सिलचर में बाढ़ के बीच कमर तक भरे पानी में अपने नवजात बच्चे को टोकरी में ले जाते हुए दिखाई दे रहे एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। एक ट्विटर यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "ऐसा लग रहा है जैसे वासुदेव जी भगवान श्रीकृष्ण को सिर पर लेकर यमुना नदी पार कर रहे हैं।"