कछार (असम) में मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के काफिले के वाहनों में टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में गोगोई को कोई चोट नहीं आई है जबकि 2 महिलाओं समेत 9 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। बकौल पुलिस, काफिले में शामिल पुलिस वाहन के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं।